रैयत विस्थापित संघर्ष समिति ने कांटाघर के पास किया बंद

Updated:
विज्ञापन
रैयत विस्थापित संघर्ष समिति ने कांटाघर के पास किया बंद

रैयत विस्थापित संघर्ष समिति ने कांटाघर के पास किया बंद

विज्ञापन

तीन घंटे तक रोड सेल की गाड़ियों का प्रभावित रहा काम गिद्दी. अपनी मांगों के समर्थन में रैयत विस्थापित प्रभावित बेरोजगार संघर्ष समिति ने गुरुवार को रैलीगढ़ा कांटाघर के पास बंद कराया. समिति के इस आंदोलन से लगभग तीन घंटे तक रोड सेल की गाड़ियों का काम प्रभावित रहा. गिद्दी पुलिस के आश्वासन पर समिति ने सुबह नौ बजे आंदोलन वापस ले लिया. रैयत विस्थापित प्रभावित बेरोजगार संघर्ष समिति के कई लोग सुबह छह बजे रैलीगढ़ा कांटाघर पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. संघर्ष समिति ने कहा कि हमारी कई मांगें हैं. इसमें रैयत, विस्थापित व प्रभावितों को रोजगार मुहैया कराने, रैलीगढ़ा लोकल सेल संचालित करने का अधिकार देने, वाशरी कॉलोनी से रैलीगढ़ा तक सड़क निर्माण कराने सहित अन्य मांगें शामिल हैं. गिद्दी पुलिस ने समिति को आश्वासन दिया कि 24 अक्तूबर को थाना परिसर में सेल संचालन समिति और रैयत विस्थापित बेरोजगार संघर्ष समिति के बीच वार्ता होगी. उनके इस आश्वासन के बाद संघर्ष समिति ने आंदोलन वापस ले लिया. आंदोलन में परमेश्वर गंझू, शक्ति बेदिया, पुसन गंझू, शिवनाथ गंझू, किशोर, सुनील मांझी, मो कुदरत अंसारी, मो इजहार, जगदीश गंझू, चुरामन बेदिया, पी ठाकुर, दिनेश, महावीर, रूपलाल, छोटू गंझु, राजेश, सुरेश गंझू, निशार अली शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola