विंसेंट स्कूल के बच्चों ने समर कैंप का उठाया आनंद

Updated:
विज्ञापन
विंसेंट स्कूल के बच्चों ने समर कैंप का उठाया आनंद

विंसेंट स्कूल के बच्चों ने समर कैंप का उठाया आनंद

विज्ञापन

रामगढ़. विंसेंट पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया. यह कैंप 15 मई से 17 मई तक चला. बच्चों ने मेडिटेशन, योग, पेपर क्राफ्ट, लीफ क्राफ्ट, पेंटिंग, क्रिकेट, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, नृत्य, संगीत जैसी कई गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया. समर कैंप के अंतिम दिन विद्यार्थियों को उरीमारी के दामोदर नद तट पर पिकनिक के लिए ले जाया गया. प्रधानाचार्य रितिका रानी ने कहा कि समर कैंप बच्चों में पढ़ाई के तनाव को दूर करता है. समर कैंप बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए अत्यंत लाभकारी होता है. मौके पर विद्यालय के धनंजय कुमार, पिंटू गुप्ता, विक्रम सिंह, रणवीर कौर, अनामिका राधा, प्रणिता शिप्रा, तलत परवीन, प्रियंका कुमारी, एकता कुमारी, ललिता सोरेग, सतलाता कुमारी, रिंटू कुमारी, शमा परवीन, प्रियंवदा मिश्रा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola