समाज को मजबूत बनाने के लिए एकता जरूरी : राजेश शंकर

Updated:
विज्ञापन

समाज को मजबूत बनाने के लिए एकता जरूरी : राजेश शंकर

विज्ञापन

रौनियार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की मां छिन्नमस्तिके की पूजा रजरप्पा. रौनियार वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शंकर गुप्ता रविवार को सपरिवार रजरप्पा मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की. पूजा के बाद मंदिर के पुजारियों ने उन्हें चुनरी ओढ़ा कर आशीर्वाद दिया. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि सिद्धपीठ रजरप्पा की महिमा अपार है. यहां आकर उन्हें असीम आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई. उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए आपसी एकता और सहयोग जरूरी है. उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर राष्ट्र के विकास और सामाजिक कल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. दिल्ली से लेकर रामगढ़ तक रौनियार समाज को एकसूत्र में पिरोना उनकी प्राथमिकता है. इस अवसर पर न्यू महिला कल्याण विकास समिति की सचिव मधु गुप्ता, ज्योति गुप्ता, आशा गुप्ता, विजय गुप्ता, रोहिणी गुप्ता और रूपांजलि गुप्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola