.. ग्रामीण युवा भी खेल प्रतिभा के धनी : महाप्रबंधक
Published by :VIKASH NATH
Published at :27 Feb 2026 12:13 AM (IST)
विज्ञापन

केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना के तत्वावधान में निगमित समाजिक दायित्व के तहत गुरुवार से ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट सह प्रशिक्षण की शुरुआत की गयी.
विज्ञापन
ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट सह प्रशिक्षण की शुरुआत
बरकाकाना. केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना के तत्वावधान में निगमित समाजिक दायित्व के तहत गुरुवार से ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट सह प्रशिक्षण की शुरुआत की गयी. टूर्नामेंट में 12 गांवों के खिलाड़ियों ने भाग लिया. जिसमें घुटूवा, दुर्गी, कंडेर, सीआइसी बस्ती, कोड़ी, चैनगड़ा, गरैवाटांड, अरमादाग, उरलुंग, केलूवापतरा, पीरी की टीमें शामिल हैं. उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय कर्मशाला के महाप्रबंधक संजय कुमार, विशिष्ट अतिथि एएफएम सूर्य नारायण पांडेय, अमला अधिकारी आलोक मनिष सोय, मुखिया कोमिला देवी, प्राचार्या अर्चना त्रिपाठी उपस्थित थे. अतिथियों द्वारा टुर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी 12 टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें जर्सी, बूट, इनक्लैड आदि खेल किट दिया. उदघाटन मैच कोड़ी व घुटूवा बस्ती के बीच खेला गया. रोमांचक मैच में घुटूवा की टीम ने चार-शून्य से मैच जीत लिया. महाप्रबंधक ने कहा कि ग्रामीण युवा भी खेल प्रतिभा के धनी है. उचित मार्गदर्शन व प्लेटफॉर्म मिलने पर ये भी देश को गौरवांवित कर सकते है. उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया. गेम ऑफिशियल व रेफरी की भूमिका हासिम अंसारी, उत्तम मिंज, विवेक बेदिया, संजीतमुंडा, सुरज बेसरा, कोच की भूमिका रविशंकर भगत ने निभायी. समारोह का संचालन कुमार अंकित ने किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




