अटूट श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है मंडा : विधायक
Published by :SAROJ TIWARY
Published at :16 Apr 2026 12:25 AM (IST)
विज्ञापन

अटूट श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है मंडा : विधायक
विज्ञापन
गोला. गोला प्रखंड के सोनडीमरा, नावाडीह, चोकाद, कुम्हरदगा, सरलाखुर्द एवं कोरांबे गांव में मंडा पर्व मनाया गया. कोरांबे एवं चोकाद में शिव भक्तों ने बनस झूला झूल कर भगवान शिव एवं माता पार्वती के प्रति अटूट आस्था प्रकट की. भक्तों ने अंगारों पर चल कर भक्ति का परिचय दिया. पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया. सोनडीमरा में आयोजित मंडा पर्व कार्यक्रम में विधायक ममता देवी ने कहा कि मंडा पर्व अटूट श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है. ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं की पहचान है. नयी पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने में भी इन आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




