ePaper

कैथा महादेव मंडा मंदिर में रुद्र महायज्ञ आठ फरवरी से

Updated at : 09 Nov 2025 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
कैथा महादेव मंडा मंदिर में रुद्र महायज्ञ आठ फरवरी से

कैथा महादेव मंडा मंदिर में रुद्र महायज्ञ आठ फरवरी से

विज्ञापन

रामगढ़. कैथा महादेव मंडा मंदिर निर्माण समिति व ग्रामीणों की बैठक में रुद्र महायज्ञ आयोजित करने का निर्णय लिया गया. यह यज्ञ आठ से 12 फरवरी 2026 तक चलेगा. बैठक की अध्यक्षता मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने की. समिति ने सर्वसम्मति से तय किया कि बनारस से आमंत्रित आचार्यों के नेतृत्व में यज्ञ संपन्न होगा. वार्ड पार्षद देवधारी महतो ने बताया कि 28 जनवरी को भूमि पूजन व झंडारोपण कार्यक्रम होगा. पांचों दिन तक अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. संचालन सचिव राजकुमार महतो ने किया. बैठक में राजकुमार महतो, देवधारी महतो, मुकेश महतो, सचिन महतो, राधा महतो, चुन्नीलाल महतो, जितेंद्र सिन्हा, नितेश तिवारी, बालमुखी महतो, सत्येंद्र कुमार, राम प्रकाश महतो, जगलाल महतो, बलदेव महतो, शोभनाथ महतो, हरेंद्र प्रजापति, कुलदीप महतो, बिगल महतो, त्रिलोकी महतो, जोगेंद्र ओहदार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola