ePaper

भुरकुंडा के सौंदा डी में डेढ़ फीट धंसा रोड, मिट्टी के घर गिरे

Updated at : 20 Jun 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
भुरकुंडा के सौंदा डी में डेढ़ फीट धंसा रोड, मिट्टी के घर गिरे

भुरकुंडा के सौंदा डी में डेढ़ फीट धंसा रोड, मिट्टी के घर गिरे

विज्ञापन

भुरकुंडा. तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण कोयलांचल व ग्रामीण क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित हुआ है. बारिश के कारण भुरकुंंडा-पतरातू मेन रोड का एक हिस्सा सौंदा डी में करीब डेढ़ फीट धंस गया है. कई जगह दरार पड़ गयी है. हालांकि, आवागमन जारी है. सीसीएल प्रबंधन ने एहतियात धंसे हुए हिस्से की घेराबंदी कर दी है. जहां पर सड़क धंसी है, वहां वर्षों पहले खदान थी. यह सड़क भू-धंसान क्षेत्र में है. बलकुदरा खदान में शुक्रवार को दूसरे दिन भी कोयले का उत्पादन व ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप रहा. भुरकुंडा क्षेत्र में दामोदर व नलकारी नदी उफान पर है. हरिहरपुर-सुथरपुर मार्ग पर होन्हेटांड़ में बने पुल को बचाने के लिए ग्रामीणों ने जेसीबी से पहुंच पथ को काट दिया, ताकि पानी में पुल न बहे. पुल के एक हिस्से से नीचे की मिट्टी बह गयी है. इसके कारण यह हिस्सा लटक गया है. ग्रामीण अन्य मार्गों से आना-जाना कर रहे हैं. बीच गांव में बनी पीसीसी सड़क के दोनों किनारों की मिट्टी कटकर बह गयी है. जराद के छोटू मुंडा, आरासाह के तुलसी की मिट्टी के घर ढह गये हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी व खपरैल घरों को बारिश से काफी नुकसान हुआ है. ग्रामीण क्षेत्र में मकई व सब्जी के खेत पानी में डूब गये हैं. इधर, बारिश के कारण भुरकुंडा बाजार में अधिकतर दुकानें बंद रहीं.

आरासाह में बिजली गुल, सौ घर अंधेरे में : लबगा पंचायत के आरासाह में करीब सौ घरों में अंधेरा है. यहां लगा ट्रांसफॉर्मर थंडरिंग होने से खराब हो गया है. बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीण विभाग से इसे जल्द ठीक करने की मांग कर रहे हैं. जलापूर्ति भी बाधित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola