गिद्दी में हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, विरोध में गिद्दी-नयामोड़ जाम

घटनास्थल पर रोते बिलखते मृत युवक के परिजन. फोटो : प्रभात खबर
Road Accident in Giddi: रामगढ़ और हजारीबाग की सीमा पर स्थित गिद्दी में सोमवार को हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की मौत से गुस्साये लोगों ने गिद्दी-नयामोड़ को जाम कर दिया है. लोगों की मांग है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाये. नयामोड़ की ओर जाने वाली सड़कों पर लंबा जाम लग गया है.
Table of Contents
Road Accident in Giddi| गिद्दी (रामगढ़), अजय कुमार : रामगढ़ जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र में नापो मोड़ स्थित गिद्दी-नयामोड़ मार्ग पर सोमवार को दिन के 11 बजे अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से कनकी गांव के युवक निखिल भुइयां की मौत हो गयी. कनकी गांव का ही दूसरा युवक पवन कुमार घायल हो गया. उसका इलाज रामगढ़ में चल रहा है. इसके विरोध में ग्रामीणों ने गिद्दी-नयामोड़ मार्ग को जाम कर दिया है.
बाइक में पेट्रोल भराने हेसालौंग जा रहे थे युवक
कनकी गांव के पवन कुमार और निखिल भुइयां बाइक (जेएच01एफसी-5817) से आइटीआइ मरार रामगढ़ जाने के लिए सुबह 9 बजे घर से निकले थे. गिद्दी सी में उन्हें पता चला कि आइटीआइ रामगढ़ बंद है. इसके बाद वे दोनों बाइक में पेट्रोल भराने हेसालौंग जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा आ रहे हाइवा वाहन ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Road Accident in Giddi: युवक को 150-200 फीट घसीटता ले गया पवन कुमार
हाइवा की चपेट में आने के बाद पवन कुमार कुछ दूर जा गिरा. हाइवा निखिल को लगभग 150-200 फीट तक घसीटता हुआ ले गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. हाइवा वाहन वहां से भाग निकला. घायल पवन कुमार को इलाज के लिए पहले गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी और बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ ले जाया गया. उसका दाहिना पैर टूट गया है. ग्रामीण मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें
रामगढ़ घाटी में बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, दर्जन भर से अधिक यात्री घायल, 3 की स्थिति नाजुक
चुटूपालू घाटी में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं, बाल-बाल बचे लोग
सड़क दुर्घटना में हुई मौत के विरोध में लोगों ने किया रोड जाम
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




