रामगढ़: शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात
Ramgarh News: रामगढ़ में शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर स्थगित वेतन जारी करने समेत शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. बैठक में परीक्षा परिणाम सुधार, अतिरिक्त कक्षाएं और शैक्षणिक व्यवस्था मजबूत करने पर भी सहमति बनी.
रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले के सर्किट हाउस में शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त ऋतुराज से मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को पौधा भेंट कर सम्मानित किया और शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की.
स्थगित वेतन जारी करने की उठाई मांग
प्रतिनिधिमंडल ने शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम नहीं रहने के कारण स्थगित किए गए 12 विद्यालयों के शिक्षकों के वेतन जारी करने की मांग उठाई. शिक्षकों ने उपायुक्त को बताया कि कई विद्यालयों में संसाधनों और अन्य परिस्थितियों की चुनौतियों के कारण अपेक्षित परीक्षा परिणाम प्राप्त नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि शिक्षक लगातार विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयासरत हैं और भविष्य में उत्कृष्ट परिणाम सुनिश्चित करने को लेकर गंभीरता से कार्य कर रहे हैं.
शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर दिया जोर
उपायुक्त ऋतुराज ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुना और शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा बेहतर परीक्षा परिणाम को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भूमिका विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है और सभी को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए.
विशेष रणनीति बनाने पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान आगामी परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय स्तर पर विशेष रणनीति बनाने, कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलाने, नियमित मूल्यांकन करने और अभिभावकों के सहयोग से शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनाने पर चर्चा हुई. साथ ही 15 दिनों के भीतर स्कूल प्रयास कार्यक्रम, रेल परीक्षा और अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन से संबंधित लिखित प्रपत्र संघ के माध्यम से समर्पित करने का आश्वासन दिया गया. मौके पर संघ के अध्यक्ष प्रदीप राम, सचिव फैयाज अहमद रफी, उपाध्यक्ष विकास कुमार दास, राजेंद्र कुमार महतो, अनूप कुमार, संतोष कुमार और जितेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: Ranchi: कारोबारी पर फायरिंग कराने वाला गिरफ्तार, अनिल टाइगर हत्याकांड से भी जुड़ा नाम
यह भी पढ़ें: Ranchi: नियुक्ति के बाद भी स्टेट बार काउंसिल को देना होगा एडवोकेट का एनरोलमेंट सर्टिफिकेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Priya Gupta
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










