Ramgarh: सिरका बुध बाजार में कथित देह व्यापार मामले में 12 गिरफ्तार
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 16 May 2026 12:01 AM
रामगढ़ थाना
Ramgarh के सिरका बुध बाजार क्षेत्र में कथित देह व्यापार के मामले में पुलिस ने छापेमारी कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच जारी है. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें...
रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh: रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका बुध बाजार के समीप कथित देह व्यापार मामले में पुलिस ने पांच महिलाओं समेत 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कुछ लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. मामले में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडेय के स्वलिखित बयान पर भारतीय न्याय संहिता एवं अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
मोबाइल जांच में मिले साक्ष्य : पुलिस
पुलिस के अनुसार पूछताछ एवं मोबाइल जांच के दौरान देह व्यापार से जुड़े साक्ष्य मिले हैं. इसके बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
परिजनों ने लगाया गलत कार्रवाई का आरोप
वहीं गिरफ्तार रवि कुमार एवं विनोद कुमार के परिजनों ने दोनों को निर्दोष बताया है. परिजनों का कहना है कि दोनों ट्रैक्टर से टुकड़ा ईंट गिराने गये थे. उन्होंने पुलिस पर बिना पर्याप्त जांच के भीड़ के दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया है.
ये भी पढ़ें…
रामगढ़ : वरमाला के बाद लापता हुई दुल्हन, बिना शादी लौटी बारात, गोला थाना पहुंचा मामला
रामगढ़ का हेतमसरिया परिवार बना जॉइंट फैमिली की मिसाल, छह पीढ़ियां एक छत के नीचे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










