ठंड को लेकर रात में रामगढ़ डीसी ने किया शहर का दौरा, अधिकारियों को दिया ये निर्देश

Updated at : 23 Dec 2023 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड को लेकर रात में रामगढ़ डीसी ने किया शहर का दौरा, अधिकारियों को दिया ये निर्देश

बिरसा बस स्टैंड के बाद उपायुक्त ने ट्रैकर स्टैंड व रांची रोड रेलवे स्टेशन पर कंबल का वितरण किया. उपायुक्त ने प्रमुख चौक -चौराहों व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था करने काे कहा

विज्ञापन

रामगढ़ : ठंड को लेकर उपायुक्त चंदन कुमार ने गुरुवार की देर रात शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया. उपायुक्त ने रामगढ़ शहर अंतर्गत बिजुलिया क्षेत्र में बिरहोर समूह के लोगों के बीच कंबलों का वितरण कर उनका हाल-चाल लिया. अधिकारियों को समूह के लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं को देने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने बिरसा बस स्टैंड में कंबलों का वितरण कर अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया.

बिरसा बस स्टैंड के बाद उपायुक्त ने ट्रैकर स्टैंड व रांची रोड रेलवे स्टेशन पर कंबल का वितरण किया. उपायुक्त ने प्रमुख चौक -चौराहों व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था करने काे कहा. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, नजारत उपसमाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, रामगढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी उपस्थित थे.

Also Read: रामगढ़ डीसी का निर्देश- हेल्थ वेयर हाउस को लेकर जमीन का सत्यापन करा कर डीपीआर का प्रस्ताव दें
झामुमो की जिला समितियों का गठन

झामुमो केंद्रीय कमेटी ने रामगढ़ जिला कमेटी का गठन किया है. कमेटियों में युवा मोर्चा जिला कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र यादव, उपाध्यक्ष मंतोष सिंह, सचिव अजय कुमार भोक्ता, कोषाध्यक्ष माे मुमताज मंसूरी, महिला मोर्चा जिला कमेटी की अध्यक्ष पिंकी बेसरा, उपाध्यक्ष पिंकी देवी, सचिव गीता देवी, कोषाध्यक्ष रेणु देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कमेटी के अध्यक्ष मो साजिद आलम, उपाध्यक्ष मो असरदुद्दीन अंसारी व मो सनाउल्लाह अंसारी, सचिव मो अहमद हुसैन, कोषाध्यक्ष मो मनोवर अंसारी, संगठन सचिव मुकर्रम अंसारी, क्रीड़ा मोर्चा जिला कमेटी के अध्यक्ष विजय राम, उपाध्यक्ष अभय यादव, सचिव शिवलाल हांसदा, कोषाध्यक्ष गोपाल सरकार, छात्र मोर्चा जिला कमेटी के अध्यक्ष अभिषक कुमार साहा, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, सचिव पीयूष कुमार, संगठन सचिव राकेश कुमार महतो, कोषाध्यक्ष लोकेश कुमार महतो, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला कमेटी के अध्यक्ष सीताराम महतो, सचिव मो मोइन अहमद, संगठन सचिव चंद्रकिशोर पासवान, कोषाध्यक्ष गोरंग राय, किसान मोर्चा जिला कमेटी के अध्यक्ष युवराज पाहन, उपाध्यक्ष मुमताज अंसारी, सचिव तालो मांझी, संगठन सचिव जगन्नाथ महतो, कोषाध्यक्ष मोगा बेदिया को बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola