राजमहल पहुंचे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव, जल जीवन मिशन की प्रगति का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

योजना का निरीक्षण करते पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार के सचिव अबू इमरान

जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजना के क्रियान्वयन गति का निरीक्षण करने राजमहल पहुंचे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अबू इमरान. संथाल परगना में पेयजल की समस्या दूर करने की योजना पर विस्तार से चर्चा हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि (दीप सिंह)

आपके शहर में

विज्ञापन

राजमहल - पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार के सचिव अबू इमरान ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजना के क्रियान्वयन गति का निरीक्षण करने सोमवार को राजमहल प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी नारायणपुर पहुंचे. उन्होंने कार्यकारी एजेंसी एलएनटी के पदाधिकारी से योजना से संबंधित जानकारी ली. साथ ही समय पर इसे पूर्ण करने का भी निर्देश दिए. सचिव ने कहा कि संथाल परगना के लिए यह महत्वपूर्ण योजना है जिसके माध्यम से पेयजल की समस्या को दूर किया जा सकेगा. पाइपलाइन के माध्यम से संथाल परगना के अधिकांश हिस्सों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराई जाएगी. केंद्र एवं राज्य सरकार की 50-50 प्रतिशत की योजना में भागीदारी है. एजेंसी मार्च 2028 तक कार्य को पूर्ण कर विभाग को सौंपेगी उपरांत शुद्ध पेयजल आपूर्ति किया जाएगा. इधर निर्माण कार्य स्थल पर जमीन से संबंधित कुछ समस्या उत्पन्न हो रही थी जिसे एजेंसी के माध्यम से सचिव को अवगत कराया गया था. हालांकि मौके पर मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी ने कहा कि जमीन संबंधित समस्या का निष्पादन कर लिया गया है.

रूट के सभी पंचायत को मिले लाभ - मो मारूफ

राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा के प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू मौके पर पहुंचकर सचिव से आग्रह किए कि जनहित में क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल से लाभान्वित करने के लिए जो यह योजना संचालित है यह पाइपलाइन जिन प्रखंड और पंचायत से होकर गुजरेगी वहां के ग्रामीणों को भी शुद्ध पेयजल से लाभान्वित करने की दिशा में पहल की जाए. हालांकि इस पर सचिव के माध्यम से सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुआ है.

ये भी थे मौजूद

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू, सीओ मो युसुफ, जल जीवन मिशन के डायरेक्टर शशि रंजन, चीफ इंजीनियर रियाज आलम, अनिल प्रसाद, शशि सोरेन, अधीक्षण अभियंता सुशील टुडू, कार्यपालय अभियंता शशिकुमार सिंह, सहायक अभियंता गौरव कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: रांची में बोरिंग कराने से पहले करनी होगी जेब ढीली, 2500 रुपये की NOC के साथ घर में वाटर हार्वेस्टिंग भी जरूरी

ये भी पढ़ें: रांची में बोरिंग कराने से पहले करनी होगी जेब ढीली, 2500 रुपये की NOC के साथ घर में वाटर हार्वेस्टिंग भी जरूरी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola