आक्रोश रैली में होगी मजबूत भागीदारी

Updated:
विज्ञापन
आक्रोश रैली में होगी मजबूत भागीदारी

आक्रोश रैली में होगी मजबूत भागीदारी

विज्ञापन

रामगढ़. नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों के नकारात्मक रवैये के विरोध में भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने की. बैठक में जिला महामंत्री व रामगढ़ कैंट मंडल प्रभारी राजू चतुर्वेदी उपस्थित थे. बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में 24 अप्रैल को पुतला दहन मंडल मुख्यालय, 25 अप्रैल को रांची के मोरहाबादी मैदान में होनेवाली आक्रोश रैली की सफलता पर चर्चा की गयी. मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने बताया कि विपक्षी दल लगातार नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भ्रम फैलाकर महिलाओं को गुमराह कर रहे हैं. इसके विरोध में रांची में आक्रोश रैली बुलायी गयी है. उन्होंने दावा किया कि रामगढ़ कैंट मंडल से 500 से अधिक महिलाएं इस रैली में शामिल होकर विपक्ष को करारा जवाब देंगी. मंडल प्रभारी व जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक काम किया है, लेकिन विपक्ष इसे पचा नहीं पा रहा है. बैठक में प्रो संजय सिंह, नमेंद्र चंचल, राजीव पामदत्त, दीपक सोनकर, राजेश ठाकुर, संतोष शाह, विजेन्द्र मुंडा, वीनू देवी, सौरभ जयसवाल, सुमित अग्रवाल, दिनेश सिंह, अमर भारती, ब्रजेश पाठक, मिथलेश मंडल, अजीत गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, अंशु पांडे, अमर कुशवाहा, जगदीश शर्मा, गौतम कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, अंशु पांडेय मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola