राहुल गैंग ने झारखंड परियोजना में की फायरिंग, छोड़ा पर्चा
Author Saroj tiwary
Updated:
विज्ञापन

राहुल गैंग ने झारखंड परियोजना में की फायरिंग, छोड़ा पर्चा
विज्ञापन
केदला. वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना के बूम बैरियर के समीप बुधवार की रात राहुल गैंग के अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की. पर्चा भी छोड़ा है. परियोजना के सुरक्षा अधिकारी ईश्वरी उरांव ने बताया कि रात 9.45 बजे दो बाइक से तीन युवकों ने बूम बैरियर के पास पहुंच कर दो राउंड फायरिंग की. पर्चा में राहुल गैंग ने परियोजना के सभी कार्य बंद करने की धमकी दी है. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है. पुलिस ने मामले की छानबीन की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










