ePaper

माता वैष्णों देवी मंदिर में नवरात्र पर पूजन अनुष्ठान दूसरे दिन जारी

Updated at : 31 Mar 2025 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
माता वैष्णों देवी मंदिर में नवरात्र पर पूजन अनुष्ठान दूसरे दिन जारी

झंडा चौक के माता वैष्णो देवी मंदिर में बासंती नवरात्र पर पूजन व अनुष्ठान जारी है.

विज्ञापन

फोटो फाइल 31आर-8- अनुष्ठान करते पूजारी व यजमान. रामगढ़. झंडा चौक के माता वैष्णो देवी मंदिर में बासंती नवरात्र पर पूजन व अनुष्ठान जारी है. दूसरे दिन ब्रहचारिणी माता की पूजन व अनुष्ठान किया गया. मंदिर के पुजारी पंडित लीलाधर शर्मा द्वारा अनुष्ठान के मुख्य यजमान सुमित मारवाह व उनकी पत्नी जया मारवाह से विधिवत पूजन करायी गयी. आठ दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान चार अप्रैल की संध्या 3:30 बजे से माता की चौकी, छह अप्रैल को सुबह आठ बजे से भंडारा का आयोजन किया गया है. वहीं पंजाबी हिन्दू बिरादरी के तत्वावधान में मां वैष्णों मंडली रामगढ़ द्वारा तीन अप्रैल की रात्रि 7:30 बजे से माता की चौकी व पांच अप्रैल की सुबह 7:30 बजे से भंडारा का प्रसाद वितरण किया जायेगा. नवरात्र अनुष्ठान को लेकर पूरे मंदिर परिसर को आर्टिफिशियल फूलों व विद्युत सज्जा कर आकर्षक ढंग से सजाया गया है. सभी कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर पंजाबी हिन्दू बिरादरी व माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एससी वासुदेव, महासचिव महेश मारवाह सहित अन्य पदाधिकारी लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola