प्रतिमा लगाने को लेकर हुआ विवाद

प्रतिमा लगाने को लेकर हुआ विवाद
बरकाकाना. बुर्जुग जमीरा में आयोजित श्री राधामाधव महायज्ञ में प्रतिमा को लेकर विवाद हुआ. इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, यज्ञ में लगाने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति की प्रतिमा तैयार की गयी है. प्रतिमा में राजेंद्र यादव का नाम लिखा देख विवाद शुरू हो गया. गोपाल यादव ने प्रतिमा का विरोध किया. विरोध के बाद गोपाल यादव तथा राजेंद्र यादव, बिक्कू यादव व नंदकिशोर यादव के बीच बहस शुरू हो गयी. धक्का-मुक्की में गोपाल यादव तथा वीरेंद्र कुमार घायल हो गये. दोनों का इलाज सदर अस्पताल, रामगढ़ में कराया गया. गोपाल यादव ने बरकाकाना ओपी में लिखित शिकायत की है. हालांकि, गांव के लोग पूरे मामले को आपस में शांत करा कर निपटाने का प्रयास कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




