रीझूनाथ चौधरी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं : सुदेश महतो
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Aug 2024 10:35 PM
रीझूनाथ चौधरी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं : सुदेश महतो
रजरप्पा. सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के पिता रीझूनाथ चौधरी की दसवीं पुण्यतिथि मनायी गयी. कार्यक्रम में आजसू सुप्रीमो सह सिल्ली विधायक सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक सुनीता चौधरी, विधायक लंबोदर महतो, आजसू के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रोशनलाल चौधरी, ज्योति चौधरी, पीयूष चौधरी शामिल थे. आजसू सुप्रीमो श्री महतो ने कहा कि स्व रीझूनाथ चौधरी झारखंड आंदोलनकारी के साथ-साथ समाज में उल्लेखनीय योगदान दिया था. आज भी वह समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. सांसद श्री चौधरी ने कहा कि मेरे पिता ने झारखंड के लिए जो सपना देखा था, आज उसे पूरा किया जा रहा है. इस अवसर पर सुधा देवी, धनेश्वर महतो उर्फ डीएम, अमृतलाल मुंडा, ब्रह्मदेव महतो, मनोज महतो, तिवारी महतो, किशुन राम मुंडा, गोपाल चौधरी, पवन कुमार शर्मा, चंद्रशेखर चौधरी, पवन कुमार दांगी, जलेश्वर महतो, दिवाकर नायक, भानुप्रकाश महतो, चंद्रशेखर पटवा, चंद्रशेखर महतो, अशोक महतो, रवींद्र प्रसाद वर्मा, दिनेश कुमार महतो, अरविंद सिंह, अनुराग भारद्वाज, सुबीन तिवारी, शीला देवी, सुशीला देवी, मुकेश सिन्हा, दशरथ महतो, दिनेश चौधरी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










