ePaper

गोशाला परिसर में 500 पौधे लगाये गये

Updated at : 15 Jul 2025 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
गोशाला परिसर में 500 पौधे लगाये गये

गोशाला परिसर में 500 पौधे लगाये गये

विज्ञापन

रामगढ़. मारवाड़ी युवा मंच, रामगढ़ कैंट शाखा व चेतना शाखा ने मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम किया. स्थानीय गोशाला परिसर में 500 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाये गये. इसमें श्रीकृष्ण विद्या मंदिर, विद्यालय के छात्र-छात्रा व शिक्षकों ने भी भागीदारी निभायी. विद्यालय के बच्चों ने पौधों को लगा कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया.शिक्षकों ने बच्चों को प्रकृति के महत्व पर जागरूक किया. मारवाड़ी युवा मंच व चेतना शाखा के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया. शाखा अध्यक्ष व सचिव ने कहा कि सभी सदस्यों ने न केवल पौधरोपण में योगदान दिया है, बल्कि आगे चलकर उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola