बिजली व पानी को लेकर पीओ कार्यालय का घेराव

Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 08 Jun 2026 11:28 PM

विज्ञापन

बिजली व पानी को लेकर पीओ कार्यालय का घेराव

विज्ञापन

केदला. सीसीएल की केदला भूगर्भ परियोजना की एनसीएच कॉलोनी में 25 दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है. इस समस्या को लेकर सोमवार को जेएलकेएम के मांडू विधानसभा प्रभारी बिहारी महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने केदला भूगर्भ परियोजना के पीओ कार्यालय का घेराव किया. बिहारी महतो ने कहा कि कॉलोनी के लोग पानी व बिजली की समस्या से परेशान हैं. कॉलोनी के लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है. बिजली के कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं हो रही है. एक सप्ताह में प्रबंधन पानी व बिजली की समस्या को दूर नहीं करेगा, तो कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ठप किया जायेगा. प्रबंधन ने कॉलोनी वासियों को जल्द समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर अनिल महतो, मेघलाल, नकुल, गौतम, प्रवीण कुमार, सपना देवी, रंजना देवी मौजूद थे.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola