तीसरी रामगढ़ डिस्ट्रिक्ट योग प्रतियोगिता में पीएमश्री केवि बरकाकाना बना विजेता

Updated:
विज्ञापन
तीसरी रामगढ़ डिस्ट्रिक्ट योग प्रतियोगिता में पीएमश्री केवि बरकाकाना बना विजेता

श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल के सभागार में संपन्न तीसरी जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता का विजेता पीएमश्री केवि बरकाकाना की टीम 76 अंक लाकर बनी.

विज्ञापन

फोटो फाइल 25आर-5- विजेता टीम के साथ एशोसिएशन के पदाधिकारी रनर टीम बनी श्री गुरूनानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ रामगढ़. श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल के सभागार में संपन्न तीसरी जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता का विजेता पीएमश्री केवि बरकाकाना की टीम 76 अंक लाकर बनी. उपविजेता 73 अंको के साथ श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ बना. विजेता व उपविजेता टीम को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दिया. वहीं व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में गोल्ड, सिल्वर व ब्राॅन्ज मेडल देकर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. एशोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेश सिंह, सचिव जन्मेजय प्रताप, कोषाध्यक्ष राजू अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, बिनोद मिश्रा, सह सचिव उमेश प्रताप, मीडिया इंचार्ज प्रदीप कुमार, सदस्य मो दानिश, धर्मवीर अग्रवाल, पीपीएस राठौर ने अतिथियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया. कंपीटिशन में निर्णायक राहुल रंजन, अजय कुमार महतो, पूजा सिंह, प्रदीप कुमार साहू, ऋषि रंजन, विभा रानी, मधु प्रधान, शत्रुधन कुमार उपस्थित थे. अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश योगासना संघ के निर्देश पर गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल विजेता को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी को मौका मिलेगा. सचिव जन्मेजय प्रताप ने कहा कि जिला के विभिन्न स्कूलो के प्रतिभागियों ने दमदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola