पिंडरा परियोजना में बिजली तार की चोरी, कॉलोनी में अंधेरा

Updated:
विज्ञापन
पिंडरा परियोजना में बिजली तार की चोरी, कॉलोनी में अंधेरा

पिंडरा परियोजना में बिजली तार की चोरी, कॉलोनी में अंधेरा

विज्ञापन

कुजू. सीसीएल कुजू क्षेत्र की पिंडरा परियोजना में शुक्रवार रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने तोपा विद्युत सब स्टेशन से पिंडरा कोलियरी तक जाने वाले पांच पोल की बिजली तार काट कर चोरी कर ली. घटना के बाद परियोजना क्षेत्र और आवासीय कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. इससे इलाके में अंधेरा छा गया. बिजली नहीं रहने से जलापूर्ति भी ठप पड़ गयी. मिली जानकारी के अनुसार, चोर दूधमटिया बस्ती के आगे स्थित सुनसान इलाके से ओबी डंप तक बिजली तार काट कर ले गये. लोगों का कहना है कि बार-बार हो रही इन घटनाओं से आम जनता को काफी परेशानी हो रही है. सीसीएल को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है. कॉलोनीवासियों ने कुजू ओपी पुलिस और सीसीएल सुरक्षा विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola