गाड़ी के धक्के से तोरणद्वार का पिलर टूटा, हादसे की आशंका
Updated at : 12 Apr 2026 8:30 PM (IST)
विज्ञापन

गाड़ी के धक्के से तोरणद्वार का पिलर टूटा, हादसे की आशंका
विज्ञापन
कुजू. भरेचनगर सांडी स्थित टूटी झरना के मुख्य तोरणद्वार का एक पिलर गाड़ी के धक्के से क्षतिग्रस्त हो गया है. इस घटना के बाद पूरे तोरणद्वार की संरचना पर खतरा मंडराने लगा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है. इस संबंध में समाजसेवी सह मनिपाल सिडलिंग्स प्ले स्कूल के निदेशक गया प्रसाद राय ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह तोरणद्वार पहले से ही जर्जर अवस्था में था और कई बार प्रशासन को इसकी जानकारी दी गयी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने कहा कि पिलर टूटने के बाद स्थिति और भी गंभीर हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




