हाथियों ने महिला को पटक-पटक कर मार डाला

Updated at : 12 Apr 2026 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
हाथियों ने महिला को पटक-पटक कर मार डाला

हाथियों ने महिला को पटक-पटक कर मार डाला

विज्ञापन

चैनपुर. बोकारो जिले के जगेसर थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों ने महुआ चुनने गयी ठकनी देवी (48) पर हमला कर दिया. हाथियों ने उन्हें पटक-पटक कर मार डाला और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जब वह घर नहीं लौटीं तो परिजन और ग्रामीण खोजने निकले और जंगल में उनका शव महुआ पेड़ के नीचे मिला. सूचना पर पुलिस और वन विभाग मौके पर पहुँचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वन विभाग ने परिजनों को तत्काल राहत के रूप में ₹25,000 की राशि दी है. विभाग ने आश्वासन दिया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ₹3,75,000 का मुआवजा दिया जायेगा. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल जगेसर जंगल में 10–12 जंगली हाथी विचरण कर रहे हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola