झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा का शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 12 Apr 2026 8:33 PM
झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा का शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न
रामगढ़. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा रामगढ़ में रविवार को कदाचार मुक्त संपन्न हुई. जिला प्रशासन की सुदृढ़ तैयारियों व सतत निगरानी में सभी 32 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा तीन पालियों में व्यवस्थित ढंग से संपन्न करायी गयी. 9,384 अभ्यर्थियों के लिए जिले में व्यापक व्यवस्था की गयी. उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी केंद्रों पर सतत निगरानी रखी गयी. एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी ने रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया. अभ्यर्थियों की प्रवेश के समय सघन जांच की गयी. उपायुक्त ने सफल आयोजन के लिए सभी दंडाधिकारियों, केंद्र अधीक्षकों, पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










