ePaper

..सुबह तीन बजे तक अखाड़ों में हैरतअंगेज करतब देख मंत्रमुग्ध हुए लोग

Updated at : 07 Apr 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
..सुबह तीन बजे तक अखाड़ों में हैरतअंगेज करतब देख मंत्रमुग्ध हुए लोग

चितरपुर में रामनवमी के उपलक्ष्य पर निकला भव्य जुलूस अहले सुबह तीन बजे तक सड़कों और विभिन्न अखाड़ों में भ्रमण करता रहा.

विज्ञापन

सांसदों ने लाठी धुन कर बढ़ाया राम भक्तों का उत्साह फोटो फाइल : 7 चितरपुर ए – जुलूस में शामिल हुए सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व अन्य फोटो फाइल : 7 चितरपुर बी – अखाड़ा में लाठी धुनते सांसद मनीष जायसवाल फोटो फाइल : 7 चितरपुर सी – हनुमान मंदिर में राम भक्तों के स्वागत के लिए खड़े लोग फोटो फाइल : 7 चितरपुर डी – अखाड़ा में ग्रुपिंग खेल का प्रदर्शन करते खिलाड़ी :- गिरिडीह और हजारीबाग सांसद ने किया लाठी खेल का प्रदर्शन :- थाना प्रभारी ने लाठी खेल कर दिया खिलाड़ियों का साथ :- घरों के छतों, दुकानों और सड़कों पर लोग झांकी और जुलूस का कर रहे थे इंतजार चितरपुर. चितरपुर में रामनवमी के उपलक्ष्य पर निकला भव्य जुलूस अहले सुबह तीन बजे तक सड़कों और विभिन्न अखाड़ों में भ्रमण करता रहा. जानकारी के अनुसार चितरपुर रजरप्पा मोड़, काली चौक, चट्टी बाजार, बाबू दरवाजा, बाजार टांड़ आदि अखाड़ों में ज्ञान क्लब, मां क्लब, कीर्तन क्लब, मां दुर्गा क्लब, श्रद्धानंद क्लब, जनता स्पोर्ट्स क्लब, ओम क्लब, सम्राट क्लब, गंगा क्लब, समर्थन क्लब, राम सेना क्लब, मां मनसा क्लब, स्वास्तिक क्लब, भगवा क्लब, जागृति क्लब के खिलाड़ियों ने लाठी, तलवार, फरसा, भाला आदि पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र का परिचालन कर हैरतअंगेज करतब दिखाया. जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हुए. इस दौरान गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी रजरप्पा मोड़ पहुंच कर रामनवमी जुलूस में शामिल हुए. उन्होंने अखाड़ा में लाठी खेल कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया. श्री चौधरी ने लोगों को पर्व की बधाई दी और कहा कि प्रभु श्रीराम भारतीय संस्कृति की आत्मा, नैतिक मूल्यों के प्राण और मानवता के अधिष्ठाता है. प्रभु राम का चरित्र जीवन का पथ प्रदर्शक और दिग्दर्शक है. वहीं देर रात हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल चितरपुर चट्टी पहुंचे. सांसद श्री जायसवाल शिवालय मंदिर पहुंच मां दुर्गे की प्रतिमा में मत्था टेका. साथ ही शिवालय मंदिर स्थित अखाड़ा में लाठी धुन कर लोगों को रोमांचित किया और रामभक्तों का उत्साह बढ़ाया. श्री जायसवाल ने कहा कि रामनवमी प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के साथ-साथ आत्म चिंतन और जीवन को दिशा देने वाला पर्व है. प्रभु श्रीराम का चरित्र हमें कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य के साथ सत्य के मार्ग पर चलने का राह दिखाता है. उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रही, सभी लोगों के जीवन में खुशहाली आये. उधर, रजरप्पा मोड़ में रजरप्पा थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने भी लाठी खेल कर भक्तों के उत्साह में साथ दिया. अस्त्र-शस्त्र परिचालन निर्णायक मंडली में रवि रंजन प्रसाद गुप्ता, तरुण कुमार वर्मा, गौतम रविदास अपनी भूमिका निभा रहे थे. मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, रमेश भगत, सुमित पटवा, अमरदीप पटवा, तापस पोद्दार, राजेश केवट, सिकंदर उर्फ चार्ली, रवि प्रजापति सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल थे. श्रीराम की भक्ति में डूबा रहा क्षेत्र रामनवमी जुलूस को लेकर पूरा क्षेत्र भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबा रहा. हर गली, हर चौक-चौराहे व हर रास्ते पर जय श्रीराम के जयकारों की गूंज सुनायी दी. लोग घरों की छतों, दुकानों और सड़कों पर निकलकर झांकी और जुलूस का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही रामनवमी जुलूस व झांकी नगर भ्रमण पर निकली, क्षेत्र के सड़कों पर आस्था, उमंग और उल्लास की बयार बहने लगी. क्षेत्र के विभिन्न जगहों से निकली झंडों का मिलान रजरप्पा मोड़ में हुआ. रामनवमी जुलूस के दौरान डीजे की धुन पर भक्ति गीतों पर लोग झूमते रहे. तिलक लगाकर रामभक्तों का किया स्वागत रामनवमी जुलूस जैसे ही चितरपुर बाजार टांड़ स्थित हनुमान मंदिर पहुंचा. जुलूस में शामिल राम भक्तों का स्थानीय लोगों द्वारा तिलक लगा कर स्वागत किया गया. साथ ही रामनवमी का प्रसाद रोठ, चना के अलावा शरबत का वितरण किया गया. मौके पर जगदीश महतो, मेहरू राम दांगी, मुकेश दांगी, पवन दांगी, प्रदीप दांगी, संजय दांगी, दिनेश प्रजापति, विक्की प्रजापति, संतोष प्रजापति, राकेश दांगी, तुलेश्वर प्रजापति, राजू प्रजापति, विकास, हिमांशु, सुंदर, सचिन सहित कई मौजूद थे. सुरक्षा व्यवस्था दिखी चाक-चौबंद, ड्रोन से हुई निगरानी रामनवमी जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. चितरपुर सीओ दीपक मिंज व रजरप्पा थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल दिनभर गश्त करता रहा. जगह – जगह पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी व महिला पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. इसके अलावा पुलिस प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरे से जुलूस की निगरानी की गयी. उधर, रामनवमी पर निकले जुलूस को देखते हुए चितरपुर में एहतियात के तौर पर रविवार दोपहर से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गयी थी. जुलूस संपन्न होने के पश्चात अहले सुबह तीन बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola