बकरीद को लेकर कुजू ओपी में हुई शांति समिति की बैठक

Published by : VIKASH NATH Updated At : 21 May 2026 8:27 PM

विज्ञापन

मुस्लिम धर्मावलंबियों का त्योहार बकरीद शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर गुरुवार को को कुजू ओपी में शांति समिति की बैठक हुई

विज्ञापन

प्रतिबंधित मांस पर रोक लगाने का दिया निर्देश

बाजार जाने वाले रास्ते की नापी कर दो सप्ताह में कराया जाएगा अतिक्रमण मुक्त : सीओ

कुजू. मुस्लिम धर्मावलंबियों का त्योहार बकरीद शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर गुरुवार को को कुजू ओपी में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मांडू अंचलाधिकारी तृप्ति विजया कुजूर व संचालन ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने किया. बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने पर्व शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ मनाने पर लोगों के साथ चर्चा की. साथ ही त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्क रहने का संदेश दिया. मौके पर इंस्पेक्टर रजत कुमार, प्रेम प्रसाद, शिव कुमार साहू, ज्योतिंद्र प्रसाद साहू, रतन प्रसाद साहु, इंद्र प्रसाद गुप्ता, गोपाल ठाकुर, मो अफजल, अब्दुल कलाम, मो अलीमुद्दीन, मोहसिन खान, गुलाम नबी, मंटू ठाकुर, शम्भु लाल ठाकुर, जगदीश महतो, निर्मल करमाली, श्रवण सिंह, बबलू मांझी, रुपई महतो, महेश ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे.

दो सप्ताह में कराया जायेगा अतिक्रमण मुक्त : सीओ

बैठक के पश्चात सीओ तृप्ति विजया कुजूर और ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह सदल बल कुजू चौक से नया बाजार टांड़ जाने वाले रास्ते का निरीक्षण किया. जहां सीओ ने कहा कि रास्ते के अतिक्रमण से यात्रियों को रेलवे स्टेशन और स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है. साथ ही, एंबुलेंस के भी आने-जाने में दिक्कत होती है. इसलिए दो सप्ताह के अंदर रास्ते की नापी करा कर अतिक्रमण हटाया जायेगा.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola