पतंजलि जिला स्तरीय सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित

Updated at : 12 Apr 2026 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
पतंजलि जिला स्तरीय सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित

पतंजलि जिला स्तरीय सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित

विज्ञापन

रामगढ़. बिजुलिया तालाब रोड स्थित गायत्री मंदिर परिसर में पतंजलि जिला योग समिति के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया गया. सम्मान समारोह की अध्यक्षता भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक प्रमोद लाल ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में राज्य प्रभारी रामजीवन पांडे, सह राज्य प्रभारी अमित कुमार मौजूद थे. मौके पर राज्य प्रभारी रामजीवन पांडे ने कहा कि 29 मार्च को रजरप्पा स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय योग महोत्सव संपन्न हुआ. योग गुरू स्वामी जी ने लोगों का उत्साहवर्द्धन किया. सह राज्य प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि योग हमारी ऋषि परंपरा पहचान है. . मौके पर महोत्सव में योगदान देने वाले पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन राज्य कार्यकारिणी सदस्य देव कुमार शर्मा ने किया. मौके पर संरक्षक ओमप्रकाश मोदी, संचालन समिति के विजय गोप, भूषण उरांव, शैलेंद्र सिंह, वरूण बगडिया. बासुदेव, महेश, सुरेंद्र, झलकू, सत्यम, महेंद्र, दर्शन शर्मा, विनोद कुशवाहा, बाबुलाल मरांडी, निशांत शर्मा, नरोतम सिंह, शिवदयाल, संजय शुक्ला, अर्चना महतो, अंजली, आरती, लीलावती, पिंकी, लाली गुप्ता, मुन्नी, सुनीता मोदी, सुषमा, रीता मानसाता, युगल प्रसाद, राजकिशोर, तिलेश्वर, विकास, रामकुमार, सहित जिला के सक्रिय कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola