ePaper

डीसी ने ली परियोजनाओं के मुआवजा भुगतान की जानकारी

Updated at : 24 Apr 2025 11:31 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने ली परियोजनाओं के मुआवजा भुगतान की जानकारी

मुआवजा भुगतान की जानकारी

विज्ञापन

रामगढ़. आधारभूत संरचनाओं, भू-अर्जन व विभिन्न परियोजनाओं को लेकर गुरुवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. इसमें भारतमाला परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग 33, रेलवे सहित अन्य सड़क निर्माण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पैकेजवार मुआवजा भुगतान की स्थिति की जानकारी ली. उपायुक्त ने कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. संबंधित क्षेत्र के अंचल अधिकारियों को मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने को कहा. उपायुक्त ने सीसीएल, पथ निर्माण विभाग, पीवीयूएनएल सहित अन्य परियोजनाओं के अधिकारियों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए एफआरए, एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी ली. उन्होंने जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए निष्पादन करने को कहा. उपायुक्त ने अंचल अधिकारियों से उनके- उनके क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं में भूमि सहित अन्य मामलों पर कार्रवाई करते हुए समय पर निष्पादन करने काे कहा. उपायुक्त ने सभी परियोजनाओं के अधिकारियों को किये जा रहे कार्यों के दौरान आने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन को नियमित रूप से अवगत कराने काे कहा. उपायुक्त ने अवैध खनन को चिह्नित कर उन्हें बंद करने के दौरान ब्लास्टिंग के दौरान आम जनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने काे कहा. बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक, जिला स्तरीय अधिकारी, अंचल अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola