प्रदेश वैश्य मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन 14 मई को

Updated:
विज्ञापन
प्रदेश वैश्य मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन 14 मई को

प्रदेश वैश्य मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन 14 मई को

विज्ञापन

रामगढ़. झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन 14 मई को होगा. इसकी तैयारी के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी गयी है. उक्त जानकारी केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने दी. कहा कि मोर्चा ओबीसी को 27% आरक्षण, वैश्य आयोग का गठन, जाति आधारित जनगणना, पिछड़ा वर्ग मंत्रालय, छोटे दुकानदारों की 10 लाख रुपये तक की ऋण माफी, वैश्यों की लूटी गयी जमीन वापसी, वैश्यों के साथ हो रहे अत्याचार के मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा होगा. कहा कि सरकार के द्वारा सकारात्मक पहल शुरू नहीं होगा तो वैश्य मोर्चा का आंदोलन व संघर्ष जारी रहेगा केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 14 मई को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन, रामगढ़ में होगा. इसके लिए तैयारी कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मोहन साव (गोमिया), वरीय उपाध्यक्ष ढलन साव (बड़कागांव), डॉ माधवचंद्र मंडल (गोविंदपुर), मुख्य प्रवक्ता बीरेंद्र कुमार (गोला), केंद्रीय महासचिव रामाशंकर राजन (हेसालौंग), आदित्य नारायण (बलकुदरा), केंद्रीय संगठन सचिव राजेंद्र साहू (टंडवा), आरडी साहू (ललपनिया), रामगढ़ जिलाध्यक्ष बसंत प्रसाद साहू (कुजू), जिला संयोजक प्रकाश प्रजापति (धनबाद), केंद्रीय सदस्य नंदकिशोर भगत (दुलमी), मुकेशलाल सिंदूरिया (भुरकुंडा) व प्रमोद गुप्ता (रामगढ़) को प्रभारी बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola