मोदी सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचायें : डॉ आदित्य

Updated:
विज्ञापन
मोदी सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचायें : डॉ आदित्य

मोदी सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचायें : डॉ आदित्य

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय की नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ आदित्य प्रसाद साहू का रामगढ़ में स्वागत किया. डॉ आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि रामगढ़ की यह ऊर्जा और उत्साह बताता है कि बूथ स्तर तक संगठन कितना मजबूत है. केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाना और झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाना हमारा लक्ष्य है. मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन लेने और जिले की संगठनात्मक गतिविधियों से उन्हें अवगत कराने के लिए हम सभी कार्यकर्ता एकत्र हुए हैं. इस अवसर पर डॉ संजय प्रसाद सिंह, विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह, सहदेव ठाकुर, राजीव पामदत्त, राबिन गुप्ता, सौरभ जायसवाल, सुमित कुमार, संतोष कुमार कुशवाहा, शशि शेखर सिंह, दीपक सोनकर, राजेश ठाकुर, संतोष कुमार साह, अरविंद सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, संजय श्रीवास्तव, ब्रजेश पाठक, कुणाल दास, मणिशंकर ठाकुर, मिथिलेश मण्डल, शीतल सिंह, निशा सिन्हा, संतोष कुमार साह, अमित कुमार अग्रवाल, आकाश गुप्ता, जीतू यादव, जगदीश शर्मा, विजय पाठक, भगवान प्रसाद, अमर भारती, मनोज सिंह, गौतम महतो, पप्पू यादव, अरविंद पांडेय, अंशु पांडेय उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola