कार्यकर्ताओं को सम्मान देना ही झामुमो की पहचान : मंत्री

Updated:
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को सम्मान देना ही झामुमो की पहचान : मंत्री

कार्यकर्ताओं को सम्मान देना ही झामुमो की पहचान : मंत्री

विज्ञापन

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के मुरुबंदा स्थित पेयजल व स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद के आवास में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री योगेंद्र प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बबीता देवी शामिल हुए. इस अवसर पर पेटरवार प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उत्तासारा के मुखिया देवेंद्र नायक तथा सदमा कला पंचायत की मुखिया सावित्री देवी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की नीतियों एवं सिद्धांतों में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मंत्री एवं पूर्व विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया. मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्मान देना ही झामुमो की पहचान है. उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास, समर्थन और सहयोग ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है. झामुमो हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान देता है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola