रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट, अवैध पार्किंग वसूली पर 14 के खिलाफ प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट, अवैध पार्किंग वसूली पर 14 के खिलाफ प्राथमिकी

रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट, अवैध पार्किंग वसूली पर 14 के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन

रजरप्पा. मां छिन्नमस्तिके मंदिर परिसर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब बाहर से आये श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की घटना हुई. जानकारी के अनुसार, रांची, बोकारो समेत विभिन्न जिलों से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए रजरप्पा पहुंचे थे. वाहनों को खड़ा कर मंदिर में दर्शन के बाद जब वे लौटे, तो कुछ युवकों ने पार्किंग शुल्क के नाम पर वसूली शुरू कर दी. श्रद्धालुओं ने इसका विरोध किया, तो कहासुनी बढ़ गयी. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. घटना में कई युवक घायल हो गये. मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी. रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली और मारपीट के आरोप में 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है. किसी प्रकार की अवैध वसूली या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola