बरकाकाना. रेलवे द्वारा अपरिहार्य कारणों से कई ट्रेनों के परिचालान मार्ग में बदलाव किया है. ट्रेन संख्या 20408 नई दिल्ली- रांची राजधानी एक्सप्रेस 14, 21, 28 जनवरी व चार फरवरी को टोरी- बरकाकाना- मेसरा- टाटीसिलवे-रांची, ट्रेन संख्या 20407 रांची- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस आठ, 15, 22, 29 जनवरी व पांच फरवरी को रांची- टाटीसिलवे- मेसरा- बरकाकाना- टोरी, ट्रेन संख्या 18631 रांची- चोपन एक्सप्रेस नौ, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30 जनवरी तथा एक, चार,छह फरवरी को रांची- टाटीसिलवे- मेसरा- बरकाकाना- टोरी, ट्रेन संख्या 18632 चोपन- रांची एक्सप्रेस 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29, 31 जनवरी व दो,पांच, सात फरवरी को टोरी- बरकाकाना- मेसरा- टाटीसिलवे-रांची, ट्रेन संख्या 18635 रांची- सासाराम एक्सप्रेस आठ जनवरी से दस जनवरी तक, 12 से 17 जनवरी तक, 19 से 24 जनवरी तक, 26 से 31 जनवरी तक, दो फरवरी सात फरवरी तक रांची- टाटीसिलवे- मेसरा- बरकाकाना- टोरी, ट्रेन संख्या 18636 सासाराम- रांची एक्सप्रेस नौ से 11 जनवरी तक, 13 से 18 जनवरी तक, 20 से 25 जनवरी तक, 27 से 31 जनवरी तक, एक व तीन फरवरी से आठ फरवरी तक टोरी- बरकाकाना- मेसरा- टाटीसिलवे-रांची, ट्रेन संख्या 12454 नई दिल्ली- रांची राजधानी एक्सप्रेस 10, 17, 24, 31 जनवरी को टोरी- बरकाकाना- मेसरा- टाटीसिलवे-रांची, ट्रेन संख्या 12453 रांची- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 11, 18, 25 जनवरी व एक फरवरी को रांची- टाटीसिलवे- मेसरा- बरकाकाना- टोरी मार्ग से परिचालान होगा. उक्त जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक व वरीय जनसंपर्क अधिकारी, धनबाद मो इकबाल ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

