ePaper

मांगों और अधिकारों को लेकर वैश्य ओबीसी तेज करेगा संघर्ष

Updated at : 20 Jul 2025 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
मांगों और अधिकारों को लेकर वैश्य ओबीसी तेज करेगा संघर्ष

मांगों और अधिकारों को लेकर वैश्य ओबीसी तेज करेगा संघर्ष

विज्ञापन

31 जुलाई को नयी दिल्ली में आयोजित त्राहिमाम महाधरना में शामिल होने का निर्णय झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक रामगढ़. झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक रविवार को झंडा चौक स्थित होटल मनोहर रेसीडेंसी के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने की. बैठक में 31 जुलाई को जंतर-मंतर (नयी दिल्ली) के समक्ष आयोजित त्राहिमाम महाधरना की तैयारी, सदस्यता ग्रहण, संगठन विस्तार व भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गयी. बैठक में तय किया गया कि 31 जुलाई को जंतर-मंतर के समक्ष होने वाले त्राहिमाम महाधरना में शामिल होने के लिए सभी पदाधिकारी व सदस्य दिल्ली जायेंगे. बैठक में कहा गया कि ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण, वैश्य आयोग का गठन, जाति आधारित जनगणना, छोटे दुकानदारों की 10 लाख रुपये तक की ऋण माफी, वैश्य समाज की लूटी गयी जमीन वापसी, ऑनलाइन मार्केटिंग पर रोक लगाने, वैश्यों पर हो रहे हमलों, लूट, हत्या, रंगदारी रोकने को लेकर आंदोलन तेज किया जायेगा. छह अगस्त को झारखंड विधानसभा के समक्ष महाधरना दिया जायेगा. अध्यक्ष महेश्वर साहू ने कहा कि झारखंड में वैश्य ओबीसी के साथ हमेशा से छल किया गया है. अलग राज्य बनाने में जिस समाज ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है, उस समाज को हाशिये पर डाल दिया गया है. संचालन जिला प्रभारी बीरेंद्र कुमार ने किया. बैठक में पतरातू प्रखंड के टेरपा ग्राम निवासी हरिदास साव को रामगढ़ जिला का महासचिव नियुक्त किया गया. बिहार के पूर्व मंत्री वैश्य शिरोमणि शहीद बृज बिहारी प्रसाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष बसंत प्रसाद साहू ने किया. बैठक में नंदकिशोर भगत, रेखा मंडल, हीरानाथ साहू, जगदीश साहू, मोहन साव, लक्ष्मण साहू, दिनेश्वर साहू, अशोक गुप्ता, उपेंद्र प्रसाद, रामाशंकर राजन, कृष्णा साहू, लखन अग्रवाल, चतुर साहू, नरेश साहू, प्रेम प्रकाश गुप्ता, बसंत साहू, रोहित साहू, हलधर साहू, आदित्य पोद्दार, दिलीप भगत, जेपी अग्रवाल, श्रीनिवास अग्रवाल, देवकुमार पंडित, उपेंद्र शर्मा, मुकेश, पवन, सुधीर, शंभु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola