रैयतों के अधिकार को लेकर जदयू करेगा आंदोलन : खीरू महतो

Updated at : 28 Jan 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
रैयतों के अधिकार को लेकर जदयू करेगा आंदोलन : खीरू महतो

रैयतों के अधिकार को लेकर जदयू करेगा आंदोलन : खीरू महतो

विज्ञापन

प्रतिनिधि, केदला सीसीएल की केदला उत्खनन परियोजना में मंगलवार को जदयू के बैनर तले पीओ कार्यालय के समीप धरना -प्रदर्शन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम महतो ने की. मौके पर मुख्य अतिथि जदयू के राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने कहा कि प्रबंधन के उदासीन रवैये के कारण वर्षों से केदला इलाके के रैयतों को उनका हक और अधिकार नहीं मिल पाया है. रैयतों की जमीन का अधिग्रहण वर्षों पहले किया गया थी, लेकिन जमीन के बदले नौकरी व मुआवजा नहीं मिला है. रैयत विरोधी नीति से यहां के रैयतों में रोष है. प्रबंधन यहां के रैयतों को बेहतर सुख -सुविधा नहीं दे रहा है. रैयतों के हक व अधिकार को लेकर जदयू ने आंदोलन की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि केओसीपी में भारी मात्रा में कोयला है, लेकिन प्रबंधन लोकल सेल चालू नहीं कर रहा है. युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है. जदयू के प्रदेश महासचिव राजू महतो ने कहा कि पार्टी के वरीय नेता का आदेश मिल गया है. जदयू जोरदार आंदोलन करेगा. प्रदर्शन के बाद नेताओं ने प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा. इस अवसर पर शिवलाल महतो, सोनाराम मांझी, चरका तुरी, प्रमोद करमाली, भूदेव महतो, दिनेश कुमार, राजेंद्र तुरी, फलेंद्र महतो, पंकज महतो, भुनेश्वर महतो, रामचंद्र महतो, सुरेंद्र तुरी, रामप्रसाद महतो, संजय महतो, दीपांजल तुरी, विक्रम मुर्मू, प्रदीप महतो, सुरेश तुरी, खीरू तुरी, वकील तुरी, राजेंद्र तुरी, गोपाल कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola