खेतों में मिले हाथियों के पैर जैसे बड़े-बड़े निशान, ग्रामीण हुए सतर्क

Edited by SAROJ TIWARY
Updated:
विज्ञापन

हाथियों से लोगों में दहशत

विज्ञापन

रात में खेतों की ओर जाने से परहेज कर रहे हैं लोग पतरातू. पीटीपीएस सीसीएल कॉलोनी के पीछे स्थित खेतों में गुरुवार सुबह हाथी के पैरों जैसे गोल-गोल बड़े निशान मिलने से क्षेत्र के लोगों में दहशत है. सुबह जब किसान अपने खेतों की ओर पहुंचे, तो उन्होंने खेत में जगह-जगह बड़े गोल निशान देखे. इन निशानों को देखकर ग्रामीणों ने आशंका जतायी कि रात के समय जंगली हाथी इस क्षेत्र से होकर गुजरे हैं. ग्रामीणों के अनुसार, खेत में हाल ही में फसल की बुआई की गयी है. कई जगहों पर पौधे भी निकलने लगे हैं. ऐसे में हाथी के आने से फसलों को नुकसान होने की चिंता भी बढ़ बढ़ गयी है. खेतों में पड़े बड़े-बड़े पैरों के निशान देख कर आसपास के लोगों में डर का माहौल है. लोग सतर्क हो गये हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि आसपास के जंगलों से कभी-कभी हाथियों का झुंड गांव की ओर आ जाता है. इससे जान-माल का खतरा बना रहता है. ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने 2 लोगों को सतर्क करने की मांग की है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके. गुरुवार सुबह खेतों में मिले इन निशानों को देखने के लिए आसपास के लोग भी पहुंचने लगे. जिससे पूरे इलाके में इस बात की ही चर्चा होने लगी. फिलहाल ग्रामीण सतर्क हैं. रात के समय खेतों की ओर जाने से परहेज कर रहे हैं.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola