रामगढ़ में जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न

Updated:
विज्ञापन
रामगढ़ में जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न

रामगढ़ में जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न

विज्ञापन

13 केंद्रों पर दो पालियों में 2940 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, कंट्रोल रूम से हुई निगरानी रामगढ़. रामगढ़ जिला के 13 परीक्षा केंद्रों में रविवार को जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्वक व कदाचारपूर्ण रविवार को संपन्न हुई. नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता गीतांजलि कुमारी ने बताया कि जिला में शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हो गयी. प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारी की थी. लगातार इन पर नजर रखी जा रही थी. एसडीओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया था. इन परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन ने एसडीओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया था. झारखंड लोक सेवा आयोग कंट्रोल रूम से परीक्षा की जानकारी ले रहा था. सुबह नौ बजे से ही नियंत्रण कक्ष में परीक्षा की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. कार्यपालक दंडाधिकारी अंबिका कुमारी को जिला कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया था. कंट्राेल रूम में कार्यालय अधीक्षक लालेश्वर करमाली, जयमोद कुमार, अजीत कुमार, राजेंद्र महतो, शशिभूषण प्रसाद, राजेश कुमार, जयप्रकाश उरांव, रिजवान अंसारी, कुमार निशांत, वाजिद अंसारी, अभिषेक कुमार, किशन कुमार, अनिल करमाली, नवल किशोर पांडे, चंदन कुमार, शोभा देवी देख -रेख कर रहे थे. दो पालियों में ली गयी परीक्षा : परीक्षा दो पाली में ली गयी. परीक्षा में 2940 परीक्षार्थियों के लिए 13 केंद्र बनाये गये थे. इन केंद्रों में लोहार टोला के गांधी स्मारक उच्च विद्यालय, कोयरी टोला के उच्च विद्यालय, डिवाइन ओंकार मिशन उच्च विद्यालय, कुजू के पब्लिक उच्च विद्यालय, मांडू के एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, लारी के केबी उच्च विद्यालय, चितरपुर उच्च विद्यालय, रजरप्पा प्रोजेक्ट के सरस्वती विद्या मंदिर, लारी के डॉ एस राधाकृष्णन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, चितरपुर इंटर कॉलेज, छतरमांडू के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कैथा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बोंगाबार के छोटानागपुर उच्च विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. परीक्षा को लेकर गश्ती दल, उड़नदस्ता, जोनल दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. एसपी ने भी किया केंद्रों का भ्रमण : पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. स्वयं परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों को कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि जिला पुलिस-प्रशासन ने परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर सभी आवश्यक तैयारी की थी. परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. एसपी के साथ प्रशिक्षु डीएसपी फौजान अहमद, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola