पतरातू प्रखंड में दो फाड़ हुई झारखंड मुक्ति मोर्चा

पतरातू प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा का आपसी मतभेद अब सतह पर आ गया है.
8बीएचयू0010-भुरकुंडा कार्यालय में सम्मेलन में उपस्थित लोग, 0011-कुरसे में सम्मेलन में उपस्थित लोग. एक ही दिन दो जगहों पर चुनी गयी प्रखंड कमेटी. एक में झलकू बेदिया व दूसरे में राजेंद्र बेदिया बने अध्यक्ष. भुरकुंडा/भदानीनगर. पतरातू प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा का आपसी मतभेद अब सतह पर आ गया है. मंगलवार को पतरातू प्रखंड कमेटी गठन को लेकर दो जगहों पर सम्मेलन का आयोजन हुआ. दोनों जगहों पर अध्यक्ष, सचिव समेत पूरी प्रखंड कमेटी की घोषणा हुई. भुरकुंडा स्थित झामुमो के पतरातू प्रखंड प्रधान कार्यालय में संपन्न सम्मेलन में सर्वसम्मति से झलकू बेदिया को अध्यक्ष व उदय अग्रवाल को सचिव घोषित किया गया. वहीं उपाध्यक्ष इस्लाम अंसारी, योगेंद्र यादव, संगठन सचिव दौलत सिंह, कोषाध्यक्ष नरेश बेदिया को बनाया गया. इस सम्मेलन में बतौर पर्यवेक्षक राजकुमार महतो, सोनाराम मांझी, हरिलाल बेदिया, बरतु करमाली, गीता विश्वास, पिंकी बेसरा, चित्रगुप्त महतो, एतवा बास्के, विजय राम, भुनेश्वर प्रसाद, गुलाम नबी, साजिद आलम व जीतलाल टुडू मौजूद थे. इस सम्मेलन में पार्टी के प्रमुख लोगों में ग्यास खान, संजय वर्मा, मुकेश राउत, चरेंद्र बेदिया, लखन मुंडा, सीताराम मुंडा, रंजीत बेसरा, अलीम अंसारी, इमामुल अंसारी, जयप्रकाश बेदिया, वीरेंद्र यादव, नरेश गंझू, राजेंद्र बेदिया, रमेश प्रसाद, अनिल एक्का, शिवनारायण प्रसाद, सीताराम बेदिया, संजीत राम उपस्थित थे. जबकि कुरसे कुरसे पंचायत भवन में झामुमो रामगढ़ जिला संयोजक मंडली के प्रमुख विेनोद किस्कू की अध्यक्षता में संपन्न सम्मेलन में अध्यक्ष राजेंद्र महतो, उपाध्यक्ष मुकर्रम अंसारी, चंद्रनाथ मांझी, सचिव उदय मालाकार, कोषाध्यक्ष आजाद राय चुने गये. सम्मेलन में जिला संयोजक सदस्य विनोद कुमार महतो, दुबराज पाहन, आजाद अंसारी, संतोष कुमार, गीता देवी, अरुण बनर्जी, जावेद आलम, सुशील कुमार, कमलेश पांडेय, सकलदेव करमाली, मुमताज अंसारी, संजीव मुंडा, सुरेंद्र मुंडा, सुनील मुंडा, मो मनौव्वर अंसारी उपस्थित थे. सम्मेलन का संचालन झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




