झारखंड हाईकोर्ट के जज दीपक रोशन पहुंचे रामगढ़ सिविल कोर्ट

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक रोशन पहुंचे सिविल कोर्ट
Ramgarh News: रामगढ़ सिविल कोर्ट पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने वल्नरेबल विटनेस डिपोजिशन सेंटर का उद्घाटन किया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh News: झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक रोशन आज शनिवार करीब 9:00 बजे रामगढ़ जिले के सिविल कोर्ट पहुंचे. इस दौरान उन्होंने न्यायिक व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की स्थिति की जानकारी ली.
अधिकारियों ने किया स्वागत
सिविल कोर्ट पहुंचने पर न्यायमूर्ति दीपक रोशन का स्वागत जिला सत्र न्यायाधीश तौफीकुल हसन, उपायुक्त ऋतुराज और एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने किया.
बैठक में की गई समीक्षा
इसके बाद न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने जिला सत्र न्यायाधीश तौफीकुल हसन, उपायुक्त ऋतुराज और एसपी मुकेश कुमार लुणायत के साथ बैठक की. बैठक में विधि-व्यवस्था का जायजा लिया गया और न्यायालय के कार्यों की समीक्षा की गई. साथ ही रामगढ़ जिले की स्थिति की जानकारी भी ली गई.
डिपोजिशन सेंटर का उद्घाटन
न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने सिविल कोर्ट परिसर में वल्नरेबल विटनेस डिपोजिशन सेंटर का उद्घाटन किया. साथ ही इस दौरान उन्होंने परिसर में पौधारोपण भी किया.
यह भी पढ़ें: जनता लाइन में और पूंजीपति फायदे में, JMM महासचिव विनादे पांडेय ने भाजपा पर बोला हमला
यह भी पढ़ें: Hazaribagh: 24 घंटे में 4 मौत पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में हंगामा, डीसी ने बैठाई जांच कमिटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










