जमीन मामले में अंचल कार्यालय के बाहर किया अनशन

Updated:
विज्ञापन
जमीन मामले में अंचल कार्यालय के बाहर किया अनशन

जमीन मामले में अंचल कार्यालय के बाहर किया अनशन

विज्ञापन

गोला. जमीन से संबंधित मामले में न्याय की गुहार को लेकर गोला थाना क्षेत्र के खोखा गांव के आदिवासी परिवार के लोग बुधवार को अंचल सह प्रखंड कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठे रहे, लेकिन किसी ने इनकी फरियाद नहीं सुनी. अनशन पर बैठे लोगों ने बताया कि अपनी जमीन को लेकर पिछले तीन-चार वर्षों से अंचल, एसडीओ एवं उपायुक्त कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हमलोग अनशन पर बैठे रहेंगे. कहा कि अबुआ आवास योजना के तहत एक वर्ष पूर्व आवास की स्वीकृति हुई है, लेकिन महतो परिवार द्वारा जमीन पर विवाद उत्पन्न कर मकान बनाने से रोका जा रहा है. जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है. सीओ समरेश प्रसाद भंडारी ने बताया कि उक्त जमीन का मामला पूर्व से चल रहा है. इसमें सीमांकन करने का आदेश मिला हुआ था, लेकिन शंकर करमाली आदि जमीन की मापी नहीं कराने दे रहे हैं. इसके कारण जमीन की वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पा रहा है. उन्होंने बताया कि शीघ्र ही फिर से जमीन की मापी की तिथि तय कर जमीन की मापी करायी जायेगी. समाचार भेजे जाने तक सभी लोग अनशन पर बैठे थे. अनशन पर बैठने वालों में शंकर करमाली, मुन्ना, पवन, प्रमोद, आकाश, संतोष, विकास, कृष्णा, पूनम देवी, खुशबू, परी, बालो, प्रियंका, बुधनी, हेमंती, भारती, चुमन देवी, पूर्णिमा शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola