दिनभर जाम रहा भुरकुंडा बाजार, लोग रहे परेशान

Updated:
विज्ञापन
दिनभर जाम रहा भुरकुंडा बाजार, लोग रहे परेशान

दिनभर जाम रहा भुरकुंडा बाजार, लोग रहे परेशान

विज्ञापन

भुरकुंडा. रविवार को भुरकुंडा बाजार क्षेत्र दिनभर जाम से त्राहिमाम रहा. साप्ताहिक बाजार व वट सावित्री पर्व को लेकर बाजार में ज्यादा भीड़ थी. साप्ताहिक हाट के दिन फुटपाथ पर सब्जी लगाने की छूट रहती है. इसके कारण बाजार में खरीदारी के लिए दोपहिया व चारपहिया वाहन से आने वाले लोग सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर रहे थे. उस पर से बड़े वाहनों की इंट्री भी जारी थी. सारी परिस्थितियां मिलकर जाम का कारण बनी. इसमें फंस कर लोग दिनभर परेशान होते रहे. जाम की स्थिति ऐसी हो गयी थी कि लोग पैदल भी नहीं चल पा रहे थे. तब जाकर शाम करीब पांच बजे भुरकुंडा पुलिस ने मोर्चा संभाला. इसके बाद लोगों को जाम से राहत मिली. रविवार को लगे भयानक जाम के बाद एक बार फिर से साप्ताहिक हाट के दिन नो इंट्री लगाने की मांग तेज हो गयी है. लोगों का कहना है कि पूर्व की तरह रविवार को बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्ट करने का कार्य शुरू किया जाये. इसके तहत पुलिस गुरुद्वारा व बिरसा चौक के पास बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों का रूट डायवर्ट करे. इससे जाम की समस्या बहुत हद तक सुलझ सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola