भाकपा ने शाखा सम्मेलन कर संगठन को मजबूती देने व आंदोलन का लिया निर्णय

Updated:
विज्ञापन
भाकपा ने शाखा सम्मेलन कर संगठन को मजबूती देने व आंदोलन का लिया निर्णय

मंजूर भवन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद की बैठक राज्य परिषद के सदस्य घनेनाथ चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई.

विज्ञापन

फोटो फाइल 10आर-14- भाकपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता. रामगढ़. मंजूर भवन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद की बैठक राज्य परिषद के सदस्य घनेनाथ चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई. मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राज्य परिषद के सदस्य मेवालाल प्रसाद, नेमन यादव मौजूद थे. बैठक में महेंद्र पाठक ने कहा कि जिला प्रशासन से अवैध कारोबार, वायु प्रदूषण व ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग की है. बैठक में सर्वसम्मति से जन आवाज के समर्थन में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. यह आंदोलन मई माह से किया जायेगा. बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी की सदस्यता नवीनीकरण, शाखाओं से लेकर जिला सम्मेलन कर पार्टी को मजबूत बनाने का फैसला लिया गया. सभी प्रखंडों के सम्मेलन के लिए प्रभारी का चयन किया गया. जिसमें मांडू प्रखंड के प्रभारी चितरंजन महतो, घनेनाथ चौधरी, गोला प्रखंड के प्रभारी मेवालाल प्रसाद, कयुम मलिक, पतरातू प्रखंड के प्रभारी मेवालाल प्रसाद, दुलमी प्रखंड प्रभारी घनेनाथ चौधरी, मनोज महतो, चितरपुर प्रखंड चितरंजन महतो, घनेनाथ चौधरी को बनाया गया. रामगढ़ जिला में नौजवान संघ, छात्र संघ, महिला समाज, आदिवासी महासभा, किसान सभा मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान व जिला सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में महेंद्र पाठक, घनेनाथ चौधरी, मेवालाल प्रसाद, नेमन यादव, चितरंजन महतो, नदन महली, मनोज महतो, मनोज पाहन, राज किशोर बेदिया, अविनाश बेदिया, मजहर लाल मुख्य रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola