..सीसीएल महाप्रबंधक ने सोनडीहा में किया विवाह भवन का उदघाटन
Author Vikash nath
Updated:
विज्ञापन

मांडू प्रखंड के सोनडीहा मंडाटांड़ में सीएसआर फंड से निर्मित विवाह भवन का हुआ.
विज्ञापन
चैनपुर. मांडू प्रखंड के सोनडीहा मंडाटांड़ में सीएसआर फंड से निर्मित विवाह भवन का हुआ. इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि शामिल सीसीएल कुजू महाप्रबंधक आरके सिन्हा ने विधिवत पूजा अर्चना, नारियल फोड़कर व फीता काटकर विवाह भवन का उदघाटन किया. मौके पर महाप्रबंधक ने कहा कि ग्रामीणों के मांग व अथक प्रयास से आज यह विवाह भवन का निर्माण हुआ है. अब यहां के ग्रामीण जनता को शादी व अन्य कार्यक्रमों के लिए बाहर नहीं जाना होगा. उन्होंने ग्रामीणों से भवन की देख-रेख करने की भी बात कही. इससे पूर्व उनका स्वागत ग्रामीणों ने बूके देकर फूल माला पहना कर किया गया. इधर मुखिया प्रतिनिधि द्वारिका महतो ने विवाह भवन परिसर में पेवर ब्लॉक व सुंदरीकरण के अलावे छत पर जाने के लिए सीढ़ी निर्माण कराने की मांग किया. इस पर महाप्रबंधक ने जल्द से जल्द इस पर पहल करने की बात कही. मौके पर एसओ माईनिंग अजीत कुमार सिंह, एसओ सिविल शुभम सिंह, एएम सिविल अभीराम सिंह, एसओ पल्लव चक्रवर्ती, तबरेज आलम, मुखिया तरूणा देवी, पंसस यशोदा देवी, मुखिया प्रतिनिधि द्वारिका महतो, नरेश महतो, अरविंद प्रसाद, विनोद प्रसाद, तालेश्वर प्रसाद, श्रवण सुंडी, सूरज कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










