होली क्रॉस स्कूल में अंग्रेजी साहित्य सप्ताह मना

Updated:
विज्ञापन
होली क्रॉस स्कूल में अंग्रेजी साहित्य सप्ताह मना

होली क्रॉस स्कूल में अंग्रेजी साहित्य सप्ताह मना

विज्ञापन

घाटोटांड़. होली क्रॉस स्कूल, घाटोटांड़ में आयोजित पांच दिवसीय अंग्रेजी साहित्य सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया. समारोह का आयोजन प्राचार्या सेलिना संगीता बेक, शेरिल भास्कर, डॉ साजिद कुमार, सुजाता शर्मा, रुचि मरीना व विजय फ्रांसिस के नेतृत्व में किया गया. मौके पर अंग्रेजी भाषा व साहित्य से संबंधित प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें स्पेल बी में प्रथम यमुना हाउस के पूरब सोरेन, आदित्य शर्मा व राहुल श्रीवास्तव, दूसरा स्थान कावेरी हाउस के हितेश, शुभ सिंह व चंचल प्रकाश, तीसरा स्थान कृष्णा हाउस के शगुन राणा, अंशु पांडेय व अभिनव पांडेय, चौथा स्थान गंगा हाउस के माज कुमार, अंकित व आशिया परवीन रहे. साहित्यिक प्रश्नोत्तरी में पहला स्थान गंगा हाउस श्रेयांश श्रेष्ठ, नव्या राज व शौमाली, दूसरा स्थान कावेरी हाउस अद्वैत आनंद, शुभम कुमार व रिया कुमारी, तीसरा स्थान कृष्णा हाउस जेसबी एबी, यशवर्धन राणा व मिहिका सिंह, चौथा स्थान यमुना हाउस अतिरा वाजिहा, भावना कुमारी व विनायक महतो को मिला. प्राचार्या सिस्टर सेलिना संगीता बेक ने सफल आयोजन के लिए शिक्षकों व प्रतिभागियों को बधाई दी. मौके पर अभिलाषा रोहित कुजूर, नित्या अमन एक्का, अनु रानी, शगुन राणा, पूरब सोरेन, अनीश, बालाजी, पलवी, अनुष्का, अनीशा, आदित्य ठाकुर, गुलाम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola