ePaper

..जतराटांड़ में हनुमंत प्राण महायज्ञ प्रारंभ

Updated at : 10 Apr 2025 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
..जतराटांड़ में हनुमंत प्राण महायज्ञ प्रारंभ

करमा ग्राम के जतराटांड़ में भव्य कलश यात्रा के साथ गुरुवार को श्री श्री 1008 हनुमंत मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह पंच दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ हो गया.

विज्ञापन

301 कलशधारी 15 किलोमीटर की दूरी तय कर टूटी झरना मंदिर गये फोटो फ़ाइल संख्या 10 कुजू ए: कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु, 10 कुजू बी: विदुषी अनुष्का पाठक कुजू. करमा ग्राम के जतराटांड़ में भव्य कलश यात्रा के साथ गुरुवार को श्री श्री 1008 हनुमंत मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह पंच दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ हो गया. इस दौरान आयोजित यज्ञ के प्रथम दिन रात्रि में कथा के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त और राष्ट्रपति के हाथों से सम्मानित नौ वर्षीय विदुषी अनुष्का पाठक (उत्तरप्रदेश ) के मुखारविंद से रामचरित मानस और श्रीमद भागवत की संगीतमय कथा के साथ श्रोताओं ने रामलीला का भरपूर आनंद लिया. इससे पूर्व अहले सुबह समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इस अवसर पर मौजूद मुख्य अतिथि सीसीएल सौंदा डी और हेंदेगीर परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुंडा, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य तापेश्वर महतो, पूर्व मुखिया शक्ति कुमार महतो, सोशल वर्कर तेजू राम ने कलश प्रदान कर कलश यात्रा के लिए विदा किया. जिसमें करीब 301 कलशधारी करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय कर क्षेत्र के प्रसिद्ध टूटी झरना मंदिर पहुंचे. यहां यज्ञाचार्य नरेश पांडेय एवं उनके सहयोगी पंडितों ने सर्वप्रथम प्रायश्चित का कार्य संपन्न कराते हुए यजमान बने मोहरलाल मुंडा, महादेव मुंडा, जगरनाथ मुंडा, सुखलाल महतो, पारसनाथ महतो सपत्नीक को पूजा अर्चना करायी. तत्पश्चात सभी कलश यात्री जल भरकर यज्ञ मंडप की ओर प्रस्थान किये. श्रद्धालुओं के लिए गर्मी को देखते हुए लोगों ने जगह जगह पानी और शरबत की व्यवस्था कर रखी थी. इधर यज्ञ मंडप पहुंचने के उपरांत कलशधारियों द्वारा कलश को स्थापित किया गया. जिसके बाद पञ्चांग पूजन, मंडप प्रवेश, कुंड पूजन, अग्नि स्थापन आदि धार्मिक अनुष्ठान कार्य संपन्न कराया गया. मौके पर संरक्षक धनेश्वर महतो, अशोक कुमार मुंडा, दशरथ मुंडा, अध्यक्ष नरेश मुंडा, उपाध्यक्ष जितेंद्र महतो, सचिव मोहरालाल महतो, सह सचिव बृजलाल महतो, कोषाध्यक्ष सुभाष मुंडा, समाजसेवी गुड्डू वर्मा, माथुर सोनी, बालेश्वर महतो, किन्नू राम, डोमन ठाकुर, पंकज महतो, मनपुरन सोनी, दुलारचंद महतो, मनीष कुमार मुंडा, गोपाल महतो, रामलाल साव, चंदन मुंडा, करण मुंडा, मानेश्वर मुंडा, संतोष कुमार मुंडा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola