टाटा डीएवी में महात्मा हंसराज जयंती मनायी गयी

Updated:
विज्ञापन
टाटा डीएवी में महात्मा हंसराज जयंती मनायी गयी

टाटा डीएवी में महात्मा हंसराज जयंती मनायी गयी

विज्ञापन

घाटोटांड़. टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह में महात्मा हंसराज जयंती सहित डीएवी का स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सामूहिक हवन के साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. प्राचार्या ने मुख्य अतिथि भूतपूर्व प्राचार्य, डीएवी तापिन परमेश्वर सिंह, संसद प्रतिनिधि डॉ अरविंद कुमार मुखिया संजय प्रसाद का स्वागत किया. छात्रा कनक कुमारी ने महात्मा हंसराज के जीवन एवं उनके योगदान पर भाषण दिया. छात्र सार्थक पांडे ने कविता पाठ के माध्यम से डीएवी संस्थान की गौरवशाली परंपरा को प्रस्तुत किया. प्राचार्या ने कहा कि महात्मा हंसराज का जीवन त्याग, सेवा और राष्ट्रनिर्माण का अद्भुत उदाहरण है. कार्यक्रम का संचालन छात्रा रोशनी कुमारी ने किया. समन्वयक की भूमिका मेनका कुमारी ने निभायी. छात्र आतिश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola