ePaper

श्रमदान कर नयामोड़-गिद्दी मार्ग पर बने गड्ढों को भरा गया

Updated at : 25 Jul 2025 11:47 PM (IST)
विज्ञापन
श्रमदान कर नयामोड़-गिद्दी मार्ग पर बने गड्ढों को भरा गया

श्रमदान कर नयामोड़-गिद्दी मार्ग पर बने गड्ढों को भरा गया

विज्ञापन

सीसीएल व सरकार से सड़क मरम्मत कराने की मांग कुजू. मांडू विधायक तिवारी महतो ने नयामोड़-गिद्दी हीरक मार्ग पर बने गड्ढों को श्रमदान कर भरने का काम किया. विधायक ने कहा कि गड्ढों के कारण सड़क पर यात्रा खतरनाक हो गयी थी. कई बार सड़क दुर्घटना होने से लोग अपनी जान तक गंवा चुके हैं. इस मामले को लेकर पथ निर्माण विभाग प्रधान सचिव, रांची से मुलाकात की गयी थी. इसमें उन्होंने कहा था कि गिद्दी नया मोड़ कुजू सड़क के निर्माण होने के बाद कभी मरम्मत नहीं की गयी है. सड़क पर गड्ढे हो गये हैं. इससे वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है. इस मामले को विधानसभा में भी उठाया गया. इस पर सरकार ने जवाब दिया कि सीसीएल द्वारा ट्रांसपोर्टिंग को लेकर उक्त सड़क का निर्माण कराया गया था. इसलिए सीसीएल के सहयोग से ही सड़क की मरम्मत होगी. मांडू विधायक ने सरकार व सीसीएल से जल्द से जल्द नया मोड़ से लेकर गिद्दी तक सड़क मरम्मत कराने की मांग की. मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की बात कही. श्रमदान में नरेश महतो, तेजनाथ महतो, रामभजन लाल महतो, तपेश्वर महतो, जयकिशोर महतो, निर्मल करमाली, संतु चौधरी, नागेश्वर नायक, नीतेश गुप्ता, राकेश महतो, अजय महतो, शशि कुमार जलेश्वर करमाली, मुकेश महतो, अनिल बेदिया, पप्पू महतो, राहुल कुमार, सुखदेव महतो ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola