ओवरटाइम भुगतान को लेकर मजदूरों ने किया फैक्ट्री गेट जाम

Updated:
विज्ञापन
ओवरटाइम भुगतान को लेकर मजदूरों ने किया फैक्ट्री गेट जाम

ओवरटाइम भुगतान को लेकर मजदूरों ने किया फैक्ट्री गेट जाम

विज्ञापन

गिद्दी. ओवरटाइम का पैसा नहीं देने के विरोध में मंगलवार को झारखंड इस्पात फैक्ट्री के मजदूरों ने लगभग एक घंटे तक गेट जाम कर प्रदर्शन किया. फैक्ट्री प्रबंधन के आश्वासन पर मजदूरों ने आंदोलन वापस ले लिया. जानकारी मिली है कि झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत मजदूरों के बीच ओवरटाइम का पैसा छोड़ कर वेतन का भुगतान किया जा रहा था. इससे मजदूर भड़क गये और गेट जाम कर प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. मजदूरों ने कहा कि हमलोगों ने ओवरटाइम किया है, लेकिन वह पैसा प्रबंधन नहीं दे रहा है. फैक्ट्री प्रबंधन ने मजदूरों को 24 अप्रैल को इस मुद्दे पर वार्ता करने का आश्वासन दिया है. उनके आश्वासन पर गेट जाम शाम साढ़े छह बजे हटा लिया, लेकिन मजदूरों ने वेतन नहीं लिया. गेट जाम करने वालों में जेएलकेएम के सुरेंद्र महतो, भादो बेदिया, अभिमन्यु, अभिषेक, मनोज, उमेश, राहुल, नरेद्र, मुकेश सिंह, मनकू शामिल थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola