..मैट्रिक परीक्षा में उउवि नावाडीह का उत्कृष्ट प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Apr 2024 9:30 PM
जैक बोर्ड द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा में उत्क्रमित उच्च विद्यालय नावाडीह का शानदार प्रदर्शन रहा.
गोला. जैक बोर्ड द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा में उत्क्रमित उच्च विद्यालय नावाडीह का शानदार प्रदर्शन रहा. विद्यालय की छात्रा निराला कुमारी 465 अंक हासिल कर विद्यालय टॉपर बनी. जबकि दूसरे स्थान पर अर्चना कुमारी 451 एवं तीसरे स्थान पर अंकिता कुमारी 438 अंक रही. 35 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं 16 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. विद्यार्थियों की सफलता पर प्रधानाध्यापक नारायण राम मुंडा, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अहिल्या देवी, मुखिया राजकिशोर कोटवार, पंचायत समिति सदस्य सुधीर कोटवार, शिक्षक कमलेश कुमार आदि ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










