गोला : हाथियों का झुंड पहुंचा डूमरडीह, क्षेत्र में दहशत

Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 13 Jun 2026 10:47 PM

विज्ञापन

गोला : हाथियों का झुंड पहुंचा डूमरडीह, क्षेत्र में दहशत

विज्ञापन

गोला. गोला वन क्षेत्र अंतर्गत डूमरडीह जंगल और आसपास के इलाकों में 25 हाथियों का झुंड पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है. ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को हाथियों को जंगल में विचरण करते देखा गया है. इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी है. हाथियों की मौजूदगी से लोगों में भय है. ग्रामीणों ने कहा कि हाथियों का झुंड अक्सर शाम ढलने के बाद गांवों की ओर रुख कर रहा है. इस दौरान हाथी किसानों के खेतों में लगी फसलों को खाकर नुकसान पहुंचाते हैं. हाथियों के उत्पात से किसानों को क्षति उठानी पड़ रही है. यह समस्या पिछले कई महीनों से है. अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है. वन विभाग द्वारा पूर्व में हाथियों के झुंड को दूसरे क्षेत्रों की ओर खदेड़ने का प्रयास किया गया था, लेकिन कुछ दिनों के अंतराल के बाद हाथी पुन: इस क्षेत्र में लौट आते हैं. इससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गयी है. सुतरी पंचायत के मुखिया सतीश मुर्मू ने बताया कि कुछ दिन पहले वन विभाग के अधिकारियों की टीम गांव पहुंची थी. अधिकारियों ने हाथी से प्रभावित परिवारों से बातचीत कर बचाव के कई उपाय सुझाये थे. विभिन्न स्थानों पर वॉच टावर निर्माण कराने का आश्वासन भी दिया गया था. ग्रामीणों ने जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola